

गयाजी। गयाजी जिले में रविवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। NKY बस ट्रांसपोर्ट के मालिक और गेवाल विगहा निवासी चंदू यादव के बेटे विशाल राज इसके मौसरे भाई यश राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।दोनों के शव को नैली के पास से बरामद हुई, जहां पुलिस अब जांच में जुटी है कि यह मामला सड़क दुर्घटना है या सोची-समझी हत्या।
जानकारी के अनुसार, विशाल राज की पहचान एक होनहार और समाजसेवी युवा के रूप में की जाती थी। गया कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वे राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सक्रिय वॉलेंटियर रहे। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें साल 2021 में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विशाल राज की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। गया कॉलेज के छात्र और युवा वर्ग इस दुखद समाचार से स्तब्ध हैं।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। वहीं, परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।
(रिपोर्ट: द अशोका टाइम्स, गयाजी)
