गया जिला के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र बांकेबाजार प्रखंड अंतर्गत लुटुआ निवासी श्री उपेंद्र यादव जी के बड़े पुत्र रौशन कुमार जी ने SSC CGL परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर चयनित होकर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
रौशन कुमार की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष एवं गर्व का माहौल है। सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही यह आशा व्यक्त की गई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करते हुए समाज और देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।